बारहवीं (12वी) कक्षा के बाद क्या करे सभी जानकारी हिंदी में।
ऐसे बहुत से विद्यार्थी होते हैं। जो पढ़ाई में रुचि रखते हैं जो पढ़ना चाहते हैं। मगर अधिकतर बच्चे 12वी कक्षा के बाद क्या करें। इस बात को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। कहने का मतलब यह है। कि अधिकतम विद्यार्थियों को पता ही नहीं होता कि 12वी कक्षा के बाद क्या करे। तो हमारी इस पोस्ट में आपको बारहवीं (12वी) कक्षा के बाद क्या करे सभी जानकारी हिंदी में बताएँगे।
बारहवीं (12वी) कक्षा के बाद क्या करे सभी जानकारी हिंदी में। |
12वी कक्षा के बाद आप काफी कुछ कर सकते हैं। जैसे अगर आप साइंस स्ट्रीम से हैं। तो आप बीएससी बीटेक आदि कर सकते हैं। और यदि आप आर्ट्स स्ट्रीम से हैं। तो आप भी एलएलबी आदि कर सकते हैं। और अगर आपने 12वीं कक्षा कॉमर्स सब्जेक्ट के साथ पास कि हैं। तो आप बीकॉम बीबीए आदि। कर सकते हैं। नीचे लिखे आर्टिकल में आप बारहवीं कक्षा के बाद क्या करें विस्तार से समझ सकते हैं। और क्या क्या ऑप्शन है।
12वीं आर्ट्स के बाद क्या करें।
12वीं कक्षा आर्ट्स सब्जेक्ट से कर लेने के बाद आपके पास कई सारे ऑप्शन होते हैं। आप या तो कोई वकील बन सकते हैं। या फिर आप राजनीति में भी कदम रख सकते हैं। तो आइए जान लेते हैं। कि बारहवीं कक्षा आर्ट्स सब्जेक्ट से करने के बाद आपके पास और कौन से पढ़ाई के ऑप्शन उपलब्ध है।
बीए करें।
12वीं कक्षा आर्ट सब्जेक्ट से कर लेने के बाद यदि आप चाहते हैं। कि आप अपने ग्रेजुएशन डिग्री आर्ट सब्जेक्ट से ही पूरी करें। तो इसके लिए आप BA कर सकते हैं। इसकी ड्यूरेशन 3 साल की होती है।
LLB करें।
यदि आप एक वकील बनना चाहते हैं। यह वकील बनने में रुचि रखते हैं। तो 12वीं कक्षा आर्ट्स सब्जेक्ट से कर लेने के बाद आप एलएलबी कर सकते हैं।
BSW बैचलर ऑफ सोशल वर्क।
बैचलर ऑफ सोशल वर्क एक ग्रेजुएशन डिग्री है। इसकी ड्यूरेशन 3 साल की होती है। यदि आप सोशल वर्क में रुचि रखते हैं। तो आप 12वीं पास के बाद बीएसडब्ल्यू बैचलर ऑफ सोशल वर्क से अपने ग्रेजुएशन डिग्री पूरी कर सकते हैं।
जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन
जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन दोनों मीडिया फ़ील्ड है। जो विद्यार्थी मीडिया में रुचि रखते हैं। उनके लिए जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं।
12वीं कक्षा में कॉमर्स।
12वीं कक्षा कॉमर्स सब्जेक्ट से पास करने के बाद आपके पास कहीं सारे विकल्प होते हैं। आप अकाउंटेंट या सीए बन सकते हैं। और बैंकिंग लाइन में भी जा सकते हैं। 12वीं कक्षा कॉमर्स सब्जेक्ट से पास करने के बाद ऐसे बहुत सारे कोर्स है। जो आप कर सकते हैं।
12वीं कक्षा के बाद B.COM
12वी कक्षा पास कर लेने के बाद यदि आप चाहते हैं। कि आप अपनी आगे की पढ़ाई या ग्रेजुएशन डिग्री भी कॉमर्स सब्जेक्ट से ही करना चाहते हैं। तो आप बीकॉम कर सकते हैं। इसकी ड्यूरेशन 3 साल की होती है।
12वी कक्षा के बाद BBA
आप 12वी कक्षा के बाद BBA भी कर सकते हैं। बीबीए उन विद्यार्थियों के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। जो कि आगे जाकर अपना बिज़नेस करना चाहते हैं। और बिज़नेस के बारे में जानकारी पाना चाहते हैं।
12वी कक्षा के बाद BMS
BMS की फूल फॉर्म है। बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज इसके अंतर्गत आपको मैनेजमेंट के बारे में जानकारी दी जाती है। बारहवीं कक्षा के बाद BMS एक अच्छा विकल्प है।
बारहवीं कक्षा के बाद CA चारटेड एकाउंटेंट।
CA कोर्स एक काफी पॉपुलर कोर्स है। जिसे कर लेने के बाद आप एक अच्छी सैलरी पा सकते हैं। बारहवीं कक्षा कॉमर्स सब्जेक्ट से पास कर लेने के बाद CA एक काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।
12वी कक्षा के बाद CS
12वीं कक्षा कॉमर्स सब्जेक्ट से पास करने के बाद यदि आप किसी कंपनी में सेक्रेटरी बनना चाहते हैं। तो आप CS कोर्स कर सकते हैं।
12वीं कक्षा में साइंस (PCM)
अगर आपने 12वीं कक्षा में साइंस सब्जेक्ट लिया है। तो आप आगे जाकर डॉक्टर या इंजीनियर की पढ़ाई कर सकते हैं। ऐसे बहुत सारे कोर्स है जो आप कर सकते हैं। तो आइए इन कोर्सेज के बारे में जानते हैं।
12वी कक्षा के बाद बीटेक B.Tech
यदि आप 12वीं कक्षा साइंस सब्जेक्ट के साथ पास कर लेते हैं। तो इसके बाद आप बी टेक कर सकते हैं। बी टेक की फूल फॉर्म बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी होती है। जो बच्चे इंजीनियर बनना चाहते हैं। चाहे वह सिविल इंजीनियर, मेकैनिकल इंजीनियर या कंप्यूटर इंजीनियर हो। तो वह विद्यार्थी बीटेक कर सकते हैं। इसकी ड्यूरेशन 4 साल की होती है।
12वी कक्षा के बाद BCA
यदि आपने 12वीं कक्षा साइंस सब्जेक्ट के साथ पास की है। तो आप बीसीए भी कर सकते हैं BCA बीसीए की फूल फॉर्म (Bachelor of Computer Application) बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन होती है। जो विद्यार्थी कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में रुचि रखते हैं। उनके लिए बीसीए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसकी ड्यूरेशन 3 साल की होती है।
12वी कक्षा के बाद बीएससी।
12वीं कक्षा साइंस सब्जेक्ट से कर लेने के बाद यदि आप चाहते हैं। कि आप अपने ग्रेजुएशन डिग्री या अपने आगे की पढ़ाई भी साइंस सब्जेक्ट से ही करें तो आप बीएससी कोर्स कर सकते हैं।
बारहवीं कक्षा के बाद NDA
12वीं कक्षा साइंस सब्जेक्ट से कर लेने के बाद आप एनडीए भी कर सकते हैं। एनडीए के अंतर्गत आप आर्मी नेवी या एयर फोर्स आदि में भर्ती होने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
12वीं कक्षा मैं साइंस (PCB)
जिन विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा साइंस सब्जेक्ट मैं पीसीबी यानी फिजिक्स केमिस्ट्री और बॉयोलॉजी से की है। तो उन विद्यार्थियों के पास भी आगे जाकर पढ़ाई करने के काफी सारे विकल्प होते हैं। तो आइए इन विकल्पों को जान लेते हैं।
12वीं कक्षा के बाद MBBS
यदि आप उन विद्यार्थियों में से हैं। जो 12वीं कक्षा PCB फिजिक्स, केमेस्ट्री, बॉयोलॉजी सब्जेक्ट के साथ कर चुके हैं। और आपको एक डॉक्टर बनने में भी रूचि है। तो आप एमबीबीएस कर सकते हैं। यह जाना माना प्रसिद्ध कोर्स है। MBBS की फूल फॉर्म बैचलर ऑफ मेडिसीन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (Bachelor of Medicine and Bachelor of Surgery) है। वैसे तो एमबीबीएस कोर्स की अवधि 4.5 वर्ष की होते हैं। परंतु इसमें 1 साल की इंटर्नशिप भी होती है। कुल मिलाकर यह कोर्स 5.5 साल का होता है।
12वीं कक्षा के बाद BHMS
12वीं कक्षा PCB फिजिक्स, केमेस्ट्री, बॉयोलॉजी सब्जेक्ट के साथ कर लेने के बाद आप बीएचएमएस कर सकते हैं। BHMS की फूल फॉर्म बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसीन एंड सर्जरी है। (Bachelor of Homeopathic Medicine and Surgery) BHMS कोर्स की अवधि कुल मिलाकर 5 वर्ष 6 महीने की होती है जिसमें 1 साल की इंटर्नशिप भी होती है।
12वीं कक्षा के बाद BS.C Nursing
12वीं कक्षा PCB फिजिक्स, केमेस्ट्री, बॉयोलॉजी सब्जेक्ट के साथ कर लेने के बाद विद्यार्थी बीएससी नर्सिंग भी कर सकते हैं। इसकी अवधि 4 साल की होती है 12वीं कक्षा में साइंस पीसीबी के बात बीएससी नर्सिंग एक अच्छा विकल्प है।
12वीं कक्षा के बाद एनडीए।
12वीं कक्षा PCB फिजिक्स, केमेस्ट्री, बॉयोलॉजी सब्जेक्ट के साथ कर लेने के बाद एनडीए भी कर सकते हैं। एनडीए के अंतर्गत आप आर्मी नेवी एयर फोर्स आदि में भर्ती होने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
कंक्लुजन।
हमारे इस पोस्ट में हमने आपको बारहवीं (12वी) कक्षा के बाद क्या करे सभी जानकारी हिंदी में दी है।
जैसे
12वी आर्ट्स के बाद क्या करें।
12वी कॉमर्स के बाद क्या करें।
12वीं कक्षा में साइंस PCM के बाद क्या करें।
12वीं कक्षा में साइंस PCB के बाद क्या करें।
आदि के बारे में जानकारी दी है हम आशा करते हैं। कि हमारी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हो।
Post a Comment