आईटीआई(ITI Course) कोर्स क्या है कैसे करें सभी जानकारी हिंदी में।
जब विद्यार्थी स्कूल में पढ़ता है। तो हर विद्यार्थी का माइंडसेट अलग होता है। कुछ विद्यार्थी दसवीं कक्षा कर लेने के बाद 12वीं कर ग्रेजुएशन करना चाहते हैं। और कुछ दूसरे विद्यार्थी दसवीं कक्षा के बाद डिप्लोमा करना चाहते है। और कुछ विद्यार्थी ऐसे भी होते हैं। जो दसवीं कक्षा के बाद आईटीआई करना का फैसला लेते है। तो जो विद्यार्थी आईटीआई के बारे में जानते हैं। उनका तो ठीक है। मगर जो विद्यार्थी आईटीआई के बारे में जानते ही नहीं हैं। जिन्होंने आईटीआई के बारे में सुना ही पहली बार है। तो उनके मन में कई सवाल आते हैं। कि आईटीआई है। क्या आईटीआई के फायदे क्या है। आईटीआई कैसे कर सकते हैं। तो इसीलिए आज की इस पोस्ट में हम आपको आईटीआई(ITI Course) कोर्स क्या है कैसे करें सभी जानकारी हिंदी में बताएँगे। आज कि इस पोस्ट में हम आपको आईटीआई के लिए योग्यता, आईटीआई कैसे करे, फीस कितनी लगती हैं। कौन सी ट्रेड होती हैं। सभी जानकारी हिंदी में बताएँगे।
आईटीआई(ITI Course) कोर्स क्या है कैसे करें सभी जानकारी हिंदी में
आईटीआई कोर्स क्या है।
आईटीआई की फुल फॉर्म है। इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (Industrial training institute) आईटीआई के अंतर्गत विद्यार्थियों को इंडस्ट्रियल लेवल पर काम करना सिखाया जाता है। यहां पर विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल वर्क सिखाया जाता है। आईटीआई के अंतर्गत विद्यार्थियों को उनके फ़ील्ड के अनुसार कुशल बनाया जाता है। जिससे कि वह किसी भी इंडस्ट्री में एक अच्छे जॉब पा सकें आईटीआई में आपको बहुत सारी अलग-अलग ट्रेड मिलती है। इसमें आपको मेकैनिकल कंप्यूटर इलेक्ट्रीशियन फिटर स्टेनो आदि जैसी बहुत सारी ट्रेड मिल जाती है। आप जिस भी ट्रेन में रुचि रखते हैं। आप उसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। अगर यदि आपका उसी ट्रेड में एडमिशन हो जाता है। तो आप उस ट्रेड से आईटीआई को कर सकते हैं।
योग्यता।
उम्मीदवार दसवीं कक्षा पास होना चाहिए।
उम्मीदवार के कम से कम 35 परसेंट मार्क्स होने ही चाहिए।
उम्मीदवार की उम्र 14 साल से लेकर 40 साल के तक होने चाहिए।
आईटीआई(ITI Course) कोर्स क्या है
अगर यदि आप आईटीआई करना चाहते हैं। तो सबसे पहले आपको उस में एडमिशन लेने के लिए अप्लाई करना होगा। आईटीआई में एडमिशन के लिए अप्लाई करना काफी आसान है। इसके लिए आप ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। आईटीआई के फॉर्म हर साल दसवीं कक्षा के रिजल्ट के बाद जुलाई के महीने में निकलते हैं। जीने आप आईटीआई की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भर सकते हैं।
आईटीआई के फार्म कैसे भरे।
तो आईटीआई की ऑफिशल वेबसाइट से आप आईटीआई के फॉर्म भर सकते हैं और इन फार्मो में आपको अपनी इंफॉर्मेशन जैसे कि आपका नाम और कई तरह की इंफॉर्मेशन भरनी होती है और साथ ही साथ आपको अपने कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट को भी अपलोड करना होता है। जैसे कि आपका आधार कार्ड और आपका अब जिस जगह भी रहते हैं। उसका रेजिडेंस कार्ड वगैरह आपके पिता के एनुअल इनकम सर्टिफिकेट आदि कई तरह के डाक्यूमेंट्स आपको अपलोड करने होते हैं।
आईटीआई के फॉर्म के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट।
यदि आप आईटीआई का फॉर्म भरने जाते हैं। तो उसमें आपको कई तरह के डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होता है।
जैसे
आधार कार्ड।
दसवीं कक्षा का सर्टिफिकेट।
कम्युनिटी सर्टिफिकेट SC और OBC के लिए।
बैंक अकाउंट डिटेल।
आईटीआई के कोर्स या ट्रेड।
सामान्य तौर पर आपको आईटीआई में दो तरह के ट्रेड या कोर्स मिलते हैं। एक होता है नॉन इंजीनियरिंग और एक होता है। इंजीनियरिंग आप अपने इंटरेस्ट के हिसाब से किसी भी ट्रेड को चुन सकते हैं। चाहे वह नॉन इंजीनियरिंग हो या फिर इंजीनियरिंग और उससे अपनी आईटीआई को पूरा कर सकते हैं।
आईटीआई कोर्स करने के फायदे।
यदि अगर आप आईटीआई करते हैं। तो आपको इसके कई फायदे होते हैं। जैसे कि
आईटीआई में आपको थ्योरी के मुकाबले प्रैक्टिकल वर्क सिखाया जाता है। या फिर ज्यादा कराया जाता है। जिससे कि आपको आगे इंडस्ट्री में आसानी होती है।
आईटीआई कर लेने के बाद आप डिप्लोमा के सेकंड ईयर में एडमिशन ले सकते हैं।
आईटीआई करने के लिए आपको किसी भी तरह के ज्ञान या इंग्लिश का आना जरूरी नहीं है।
अगर यदि आप आईटीआई सरकारी कॉलेज से करते हैं। तो इसमें आपकी ना के बराबर फीस लगती है।
आईटीआई कितने साल की होती है।
आईटीआई करने के दौरान आपने कौन सी ट्रेड ली है। उस पर ही आप की समय अवधि निर्भर करती है। क्योंकि कुछ ट्रेड 1 साल की हो सकती हैं और कुछ ट्रेड 2 साल की हो सकती है। तो यह ट्रेड पर निर्भर करता है। कि आप को कितना समय लगेगा आमतौर पर यह 6 महीने 1 साल और 2 साल तक होती है।
आईटीआई की फीस।
यदि आप आईटीआई किसी सरकारी कॉलेज से करते हैं। तो आपकी फीस ना के बराबर होती है। और अगर आप आईटीआई किसी प्राइवेट कॉलेज से करते हैं। तो आप की फीस सरकारी कॉलेज के मुकाबले काफी ज्यादा हो सकती है। एक अनुमान के मुताबिक प्राइवेट कॉलेज की फीस 10000 से 30000 के आसपास तक हो सकती है।
कंक्लुजन।
हमारे इस पोस्ट में हमने आपको आईटीआई(ITI Course) कोर्स क्या है कैसे करें सभी जानकारी हिंदी में दी है।
जैसे
आईटीआई क्या है।
योग्यता।
आईटीआई कैसे करें।
आईटीआई का फॉर्म कैसे भरे।
आईटीआई के फॉर्म के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट।
आईटीआई के कोर्स या ट्रेड।
आईटीआई करने के फायदे।
आईटीआई कितने साल की होती है।
आईटीआई की फीस।
आदि सभी जानकारी हिंदी में बताइए है। हम आशा करते हैं। कि हमारी जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हो।
Post a Comment